बिहार की राजनीति में सीधे मुख्यमंत्री पद की दावेदार बन कर सुर्खियां बटोरने वाली पुष्पम प्रिया एक बार फिर चर्चा में हैं। कभी पुष्पम प्रिया ने कसम खाई थी कि जब तक वो नीतीश कुमार को सीएम पद से नहीं हटा देती तब तक वो अपना मास्क नहीं उठाएंगी। साल 2020 में जब नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी की पार्टी हम और बीजेपी के सहयोग से सरकार बनाई थी और खुद सीएम बने थे तब पुष्पम प्रिया ने यह कसम ली थी। उसके बाद से अक्सर पुष्पम प्रिया जब कहीं भी सार्वजनिक जगहों पर नजर आईं तो उनके चेहरे पर एक मास्क नजर आया।
लेकिन साल 2025 में पुष्पम प्रिया ने कुछ नया किया है। नये साल के मौके पर प्लुरल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में पुष्पम प्रिया ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है और इस तस्वीर में वो बिना मास्क के नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए पुष्पम प्रिया ने सिर्फ इतना ही लिखा, ‘2025 की शुभ बेला आई।’
पुष्पम प्रिया ने अपने चेहरे से अचानक मास्क क्यों हटा लिया, इसके बारे में उन्होंने फिलहाल कुछ भी नहीं बताया है। लेकिन एक्स पर कई लोगों ने प्रतिक्रियाएं जरूर दी हैं। एक एक्स यूजर ने लिखा, ‘मास्क नहीं हटाना था। हैप्पी न्यू ईयर 2025’ एक यूजर ने लिखा, ‘गजब अंदाज।’ एक अन्य यूजर ने नये साल की बधाई देते हुए पूछा कि राजनीति में कब आइएगा। एक यूजर ने लिखा, ‘नया साल…नई सुबह, हार्दिक शुभकामनाएं।’ एक यूजर ने लिखा, ‘ढोल बजाओ रे दीदी मास्क लगाना भूल गई।’

“2025 की शुभ बेला आई…” हट गया पुष्पम प्रिया के चेहरे से मास्क
More from BIHARMore posts in BIHAR »
- बिहार पुलिस ने लिया ऑफिस में घुसकर सरकारी अधिकारी के मर्डर का बदला
- चलते-चलते नियंत्रण खो बैठी जीप, पुल से टकरा कर नीचे गिरने से ड्राइवर की मौत
- बारात से लौटा पति तो कमरे में पड़ी थी पत्नी और बच्चों की लाश
- विधायक व सीए की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने सात मई तक लगाई रोक
- बैंड-बाजा, भोज का इंतजाम और शादी का सारा सामान धरा का धरा रह गया
More from NewsMore posts in News »
- बिहार पुलिस ने लिया ऑफिस में घुसकर सरकारी अधिकारी के मर्डर का बदला
- चलते-चलते नियंत्रण खो बैठी जीप, पुल से टकरा कर नीचे गिरने से ड्राइवर की मौत
- बारात से लौटा पति तो कमरे में पड़ी थी पत्नी और बच्चों की लाश
- विधायक व सीए की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने सात मई तक लगाई रोक
- बैंड-बाजा, भोज का इंतजाम और शादी का सारा सामान धरा का धरा रह गया
More from PATNAMore posts in PATNA »
- बिहार को समृद्ध और विकसित प्रदेश बनाना सरकार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी
- कुछ लोग समझौता कर लेते हैं, डर जाते हैं और भाजपा में शामिल हो जाते हैं
- क्षेत्रीय पदाधिकारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्देश, अलर्ट मोड में रहने का आदेश
- सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित
- बड़ा ऐलान, रोड ऐक्सिडेंट में जान चली गई तो परिजन को दी जाएगी बड़ी आर्थिक सहायता
More from PoliticsMore posts in Politics »
- बंगाल में चुनाव, बिहार में सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट
- बिहार को समृद्ध और विकसित प्रदेश बनाना सरकार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी
- भाजपा के रामदयालुनगर मंडल के सभी 71 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सुनी “मन की बात”
- कुछ लोग समझौता कर लेते हैं, डर जाते हैं और भाजपा में शामिल हो जाते हैं
- बड़ा ऐलान, रोड ऐक्सिडेंट में जान चली गई तो परिजन को दी जाएगी बड़ी आर्थिक सहायता
More from STATEMore posts in STATE »
- बिहार पुलिस ने लिया ऑफिस में घुसकर सरकारी अधिकारी के मर्डर का बदला
- चलते-चलते नियंत्रण खो बैठी जीप, पुल से टकरा कर नीचे गिरने से ड्राइवर की मौत
- बारात से लौटा पति तो कमरे में पड़ी थी पत्नी और बच्चों की लाश
- विधायक व सीए की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने सात मई तक लगाई रोक
- बैंड-बाजा, भोज का इंतजाम और शादी का सारा सामान धरा का धरा रह गया

Be First to Comment