Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस शुरू करेगी ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा’ 26 जनवरी से होगी शुरुआत

भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद अब कांग्रेस 26 जनवरी 2025 से ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा’ निकालेगी। इस बात की जानकारी कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दी है। सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद उन्होंने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने कांग्रेस पार्टी को ‘संजीवनी’ दी थी। अब कांग्रेस ने संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा निकालने का फैसला लिया है। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025 से हम यह यात्रा निकालेंगे। गणतंत्र दिवस के दिन से ही इसकी शुरुआत होगी जो सालभर चलेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा गणतंत्र दिवस के दिन निकाली जाएगी।  IMG-20241030-WA0000-1024x682-2-1.jpg (1024×682)

Share This Article
More from PATNAMore posts in PATNA »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *