Press "Enter" to skip to content

‘बिहार की दुर्गति हो गई और…’ सीएम नीतीश की यात्रा पर आरजेडी ने कसा तंज तो बीजेपी ने किया पलटवार

पटना : बिहार के वाल्मीकिनगर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी ‘प्रगति यात्रा’ की आज यानी सोमवार (23 दिसंबर) से शुरुआत कर दी है. मुख्यमंत्री की यात्रा का पहला चरण 23 से 28 दिसंबर तक का होगा. यात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर से हुई और 28 दिसंबर को वैशाली में पहले चरण की यात्रा का समापन होगा. वाल्मीकिनगर के घोटवा टोला में आदिवासी महिलाओं ने सीएम नीतीश पर पुष्पवर्षा की. नीतीश कुमार की ‘प्रगति यात्रा’ पर राजनीति जारी है. राजद और कांग्रेस ने इस यात्रा पर तंज कसा है. राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार की दुर्गति हो गई और जेडीयू किस बात की प्रगति की बात कह रही है.राजद प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार की यह विदाई यात्रा साबित होगी. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता है तैयार, कर रही है 2025 चुनाव का इंतजार और बनाएगी तेजस्वी की सरकार. वहीं कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री इस तरह का यात्रा करते ही रहते हैं. चुनाव को देखते हुए उन्होंने इस यात्रा का नाम प्रगति यात्रा रखा. लगता है कि वे चुनाव की तैयारी में लग गए हैं. यात्रा में अपनी सरकार का ही व्याख्यान करेंगे, जिसका कोई मतलब नहीं बनता है.उधर बीजेपी प्रवक्ता कुंतल कृष्णा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी और जेडीयू के सरकार के लिए सबसे महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा पर निकले हुए हैं. उनके नेतृत्व में बिहार का काफी विकास हुआ है. पिछले 20 साल में बिहार काफी बदला है. बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि 20 साल पहले एक तरफ जंगलराज हुआ करता था. पलायन होता था और दूसरी तरफ आज बिहार में 1 लाख 80 हजार करोड़ का निवेश हो रहा है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *