Press "Enter" to skip to content

सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा की शुरुआत, वाल्मीकिनगर में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा का आगाज कर दिया है। वाल्मीकि नगर पहुंचे मुख्यमंत्री का पार्टी कार्यकर्ताओं और अधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनके कैबिनेट मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत पार्टी के अन्य नेता भी वाल्मीकिनगर  पहुंचे हैं। प्रगति यात्रा के दौरान 700 करोड़ की शिलान्यास करेंगे लेकिन इसमें सबसे महत्वपूर्ण योजन ऊर्जा विभाग का है। आजादी से लेकर आज तक बिजली से वंचित लोगों के 139 करोड़ की राशि से ऑन ग्रिड बिजली मुहैया कराया जाएगा।

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के बीच वबसे लगभग 70 हजार लोगों 18 महीना में बिजली सुचारू रूप से मिलने लगेगा। वीटीआर के घने जंगल से अंदर ग्राउंड केबल के माध्यम से 22 गांव को बिजली मिलेगा। यह बिहार की पहली योजना होगी जो अंदर ग्राउंड केबल से बिजली पहुंचाया जाएगा। वृक्षारोपण करने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा का आगाज कर दिया है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *