Press "Enter" to skip to content

इंदिरा गांधी के घमंड से टूटी ONOE की परंपरा, भाजपा के संजय जायसवाल का कांग्रेस पर हमला

देश में वन नेशन वन इलेक्शन का प्रावधान लागू करने को लेकर बहस चल रही है। विपक्षी दलों की ओर से इसका विरोध किया जा रहा है। बिहार में इस पर राजनीति चरम पर है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बेतिया लोकसभा के सांसद डॉ संजय जायसवाल ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेसी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अहंकार के कारण एक देश एक चुनाव की परंपरा टूट गई। देश को इसकी जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने इसे लागू कराने के लिए प्रयास शुरू कर दिया है।भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ संजय जायसवाल ने पटना स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन से देश को बहुत लाभ होगा। इससे समय और संसाधन दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन की परंपरा इंदिरा गांधी के घमंड के कारण टूट गई। संजय जायसवाल ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर भ्रांतियां बनाई गईं। अब यह मामला जेपीसी में भेजा गया है इसमें 39 सदस्य शामिल हैं। समिति में बिहार से तीन सदस्य शामिल हैं।बीजेपी नेता ने कहा कि लोकसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान संविधान में 129वां संशोधन पेश किया जाना सबसे बड़ी घटना है। यह इस देश का परिवर्तनशील फैसला है।

संजय जायसवाल ने कहा कि वन नेशन वन टैक्स को लेकर भी यही स्थिति बनाई गयी। विपक्षी दलों द्वारा जी एस टी का भी विरोध किया गया। लेकिन सरकार ने अपने मजबूत संकल्प के बल पर इसे लागू किया जिसका फायदा जनता को मिल रहा है। इसी तरह केंद्र सरकार ने वन नेशन वन राशन की सुविधा देश की जनता को दिया। वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर हमारी सरकार संकल्पिप है। सभी राजनीतिक दलों को जेपीसी में अपने-अपने विचार देना चाहिए।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *