Press "Enter" to skip to content

बिहार में डबल इंजन की सरकार फेल! नीतीश और नरेंद्र मोदी पर तेजस्वी का हमला

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कार्यकर्ता दर्शन यात्रा पर हैं। शुक्रवार को पूर्णिया तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला किया। उन्होंने नीतीश कुमार को थका हुआ सीएम बताते हुए कहा कि बिहार में क्रिमिनल डिसऑर्डर की स्थिति बन गयी है। सीएम ने रिटायर्ड अधिकारियों के हाथो में बिहार को डाल दिया है क्योंकि उनसे कुछ हो नहीं रहा है। तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी बिहार से वादाखिलाफी का आरोप लगाया और कहा कि राज्य में डबल इंजन फेल है।तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि नीतीश कुमार से बिहार अब संभल नहीं रहा। यहां डबल इंजन की सरकार फेल है क्योंकि मुख्यमंत्री कुछ कर नहीं पा रहे हैं और केंद्र सरकार के राज्य को ठोस मदद नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि बिहार को सीएम ने रिटायर हो चुके अधिकारियों के हवाले कर दिया है। कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब है कि क्रिमिनल डिसऑर्डर की स्थिति बन गई है। इन्फ्रास्ट्रक्चर की बात करें तो इसका फ्रैक्चर हो चुका है। पुलिस पुलिए धराशायी हो रहे हैं, बांध को चूहा खा जाता है। हर साल बाढ़ से तबाही आती है लेकिन केंद्र सरकार से कोई मदद नहीं मिलती।

पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी जी ने बिहार को बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने या विशेष सुविधा देने का वादा किया था। तीन तीन बार प्रधानमंत्री बन गए लेकिन वादा पूरा नहीं हुआ। चीनी मिल खोलने की बात कही थी लेकिन अबतक एक भी मिल नहीं खुला। बिहार को स्पेशल पैकेज भी नहीं मिला उलटे केंद्र प्रायोजित सुविधाओं में कटौती कर दी गई। तेजस्वी ने कहा कि बिहार के लोगोंके वोट से वे बार बार प्रधानमंत्री बने पर बिहार के हिससे मं कुछ नहीं मिला। हम लोगों की पुरानी मांग थी कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले। मुख्यमंत्री जी की भी यह मांग थी। लेकिन अब वे भी खामोश हो गये हैं जबकि उनके सहयोग से केंद्र में सरकार चल रही है। आज की स्थिति में भी अगर सीएम बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिलवा पाए तो इसे क्या कहा जाए।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *