Press "Enter" to skip to content

नीतीश मुंह चमकाने के लिए जिला-जिला घूमते हैं; तेजस्वी यादव का सीएम की यात्रा पर निशाना

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर एक बार फिर निशाना साधा है। 23 दिसंबर से प्रस्तावित सीएम की यात्रा पर तंज कसते हुए राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता ने कहा कि नीतीश जिला-जिला मुंह चमकाने के लिए घूमते हैं। उन्होंने पहले भी कई यात्राएं की हैं, लेकिन फिर भी उन्हें यह नहीं पता चल पाया कि राज्य में कितने बेरोजगार हैं। उन्होंने मुख्यंमत्री पर एक के बाद एक 13 सवाल दागते हुए कहा कि नीतीश को यात्रा पर निकलने से पहले बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए। क्योंकि 20 साल में कई यात्राएं निकालने के बाद भी वे वास्तविकता को जान और समझ नहीं पाए।तेजस्वी यादव ने पोस्ट शेयर कर सीएम नीतीश की बिहार यात्रा पर हमला बोला। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री 225 करोड़ रुपये खर्च कर यात्रा पर निकल रहे हैं। इससे पहले उन्हें जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए। नीतीश बताएं कि 20 साल सीएम रहने के बाद भी बिहार की प्रति व्यक्ति आय देश में सबसे कम क्यों है। पांच हजार से ज्यादा सरकारी स्कूलों के पास खुद का भवन नहीं है। मानव विकास सूचकांक और सतत विकास सूचकांक में बिहार अन्य राज्यों से पिछड़ा हुआ है।

तेजस्वी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बार-बार बिहार की यात्रा करते हैं। इसके बावजूद उन्हें नहीं पता चलता कि सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और अनुमंडलीय अस्पतालों की हालत इतनी बदतर क्यों है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार के थानों एवं सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी और अफसरशाही चरम पर है। बिहार की चीनी मिलें बंद हैं।उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश को इतनी यात्रा करने के बाद भी यह पता नहीं चल पाया कि बिहार के हर दूसरे घर से लोग काम की तलाश में दूसरे राज्य में पलायन करने को मजबूर क्यों हैं। हर साल बिहार में बाढ़ या सुखाड़ की वजह से परेशानी होती है। तेजस्वी ने दावा किया कि एनडीए की डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद इतनी गंभीर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *