Press "Enter" to skip to content

मुंबई नौका हा’दसे में मुजफ्फरपुर के भी एक युवक की गई जा’न, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

महाराष्ट्र में मुंबई तट के नजदीक बुधवार को नौसेना की वोट से एक यात्री नौका टकरा गई। हाद’से में तीन नौसैनिक समेत 13 लोगों की मौ’त हो गई, जबकि 101 अन्य लोगों को बचा लिया गया हैं। मृ’तकों में बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी प्रखंड के रहने वाले मो. रेहान कुरैशी भी शामिल है। इस घ’टना के बाद रेहान के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं।

मृ’तक रेहान के पिता ने बताया कि मो.रेहान नगर थाना क्षेत्र के एक कपड़ा दुकान में काम करता था। 11 दिसंबर को मो.रेहान अपने मालिक के साथ घूमने गया था। दिल्ली में घूमने के बाद सोमवार को दिल्ली से मुंबई गया था। बुधवार को एक फेरी बोट से समुद्र में घूमने गया था, जहां नौसेना की स्पीडबोट ने ट’क्कर मार दी। संतुलन बिगड़ने से नाव समंदर में पलट गई और इस हा’दसे में उसकी मौ’त हो गई।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *