Press "Enter" to skip to content

“महिलाओं को सम्मान मिलना लालू परिवार को स्वीकार नहीं, तोड़ी राजनीति की मर्यादा”: नितिन नवीन

बिहार के नगर विकास और आवास मंत्री नितिन नवीन ने लालू यादव द्वारा मुख्यमंत्री पर की गई टिप्पणी को राजनीति की मर्यादा के खिलाफ बताया है। उन्होंने कहा कि लालू यादव अपने राजनीतिक फायदे के लिए हर दिन अपनी मर्यादा तोड़ रहे हैं। महिलाओं के प्रति उनकी सोच उनकी पार्टी की मानसिकता को दर्शाती है।


10 दिसंबर को नितिन नवीन ने बयान दिया कि मुख्यमंत्री पर की गई अमर्यादित टिप्पणी लालू यादव की राजनीतिक गरिमा को शोभा नहीं देती। लालू यादव पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान मिलना लालू परिवार को स्वीकार नहीं हो रहा। उन्होंने लालू-राबड़ी शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान महिलाएं असुरक्षित थीं और उन्हें न्याय की जगह अपमान झेलना पड़ता था।

उन्होंने बताया कि एनडीए सरकार के तहत महिलाओं के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। इनमें सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण, साइकिल योजना, और जीविका समूहों के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण शामिल है। लेकिन महिलाओं को मिल रहा यह सम्मान लालू परिवार को नागवार गुजर रहा है।

नितिन नवीन ने राजद की महिला नेताओं से अपील की कि वे लालू यादव की मानसिकता का विरोध करें। उनका कहना था कि जब मुखिया की सोच ऐसी है, तो परिवार और पार्टी की सोच कैसी होगी, यह समझा जा सकता है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *