Press "Enter" to skip to content

“शरीर के साथ मानसिक रूप से भी बीमार हैं लालू, इलाज की जरूरत”: सम्राट चौधरी

पटना : बिहार की राजनीति में बयानबाजी का दौर जारी है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को लेकर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “लालू यादव सिर्फ शारीरिक रूप से ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी बीमार हो गए हैं। उन्हें इलाज की सख्त जरूरत है।”

सम्राट चौधरी ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर भी निशाना साधते हुए कहा, “बंगाल में चुनाव आने वाला है, इसलिए ममता बनर्जी सक्रिय दिख रही हैं, लेकिन वे कहीं से भी इंडिया गठबंधन की नेता बनने योग्य नहीं हैं।” उन्होंने इंडिया गठबंधन के 15 नेताओं की प्रधानमंत्री बनने की संभावनाओं को खारिज करते हुए कहा कि इनमें से कोई भी नेता प्रधानमंत्री बनने लायक नहीं है। उन्होंने कहा, “इनकी आपसी खींचतान और महत्वाकांक्षा ही इस गठबंधन को कमजोर करेगी।”

सम्राट चौधरी के इन बयानों ने बिहार और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है। विपक्ष ने उनके इस बयान को अशोभनीय बताते हुए उनकी आलोचना की है। वहीं, एनडीए नेताओं ने इसे गठबंधन की सटीक रणनीति करार दिया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *