Press "Enter" to skip to content

‘आप’ में शामिल हुए यूपीएससी टीचर अवध ओझा, केजरीवाल-सिसोदिया ने दिलाई सदस्यता

यूपीएससी वाले फेमस टीचर और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा की राजनीति में इंट्री हो गई है। उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया हैं।

‘आप’ में शामिल होने पर अवध ओझा ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का धन्यवाद किया और कहा कि शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जो परिवार, समाज और राष्ट्र की आत्मा है। राजनीति में आकर शिक्षा का विकास ही पहली प्राथमिकता है।

दिल्ली विधानसभा के चुनाव करीब हैं और ऐसे में अटकलें हैं कि वह दिल्ली में ‘आप’ के टिकट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। वहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अवध ओझा के ‘आप’ में आने से देश की शिक्षा मजबूत होगी। अवध ओझा ने लाखों युवाओं को अच्छी शिक्षा देकर रोजगार दिलाया और उन्हें जीवन जीने के लायक बनाया है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *