Press "Enter" to skip to content

नीतीश कुमार को नोबेल प्राइज मिले, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा की मांग

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड(जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को नोबेल प्राइज देने मांग उठने लगी है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने यह बड़ी मांग रखी है। उन्होंने कहा है कि महिला सशक्तिकरण के मामले में बिहार सीएम ने बहुत काम किया है। उन्होंने अपने कार्यकाल में बिहार की सूरत बदल दिया। समस्तीपुर में जेडीयू कार्यकर्ता सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान संजय झा ने यह बात कही।

रविवार को समस्तीपुर के पटेल मैदान में पार्टी की और से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसमें संजय झा, मंत्री मदन सहनी, संतोष निराला, सांसद लवली आनंद समेत जदयू के कई बड़े नेता शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए संजय झा ने कहा कि एक मामले में नीतीश कुमार ने मिसाल कायम किया है वह महिला सशक्तिकरण का क्षेत्र। इस मामले में नीतीश कुमार ने इतना काम किया है कि उन्हें नोबेल पुरष्कार दिया जाना चाहिए। संजय झा ने कहा कि नोबेल प्राइज से अगर को बड़ा पुरष्कार हो उसके लायक नीतीश कुमार हैं। जदयू अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार के हाथ मैं जैसा बिहार सौंपा गया था आज उसकी सूरत बदल गई है। महिलाओं को आरक्षण देकर उन्होंने हासिए से बाहर लाकर ताकतवर बनाया है।

जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का सभी कार्यकर्ता संकल्प लें। बिहार में डबल इंजन की सरकार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आम लोगों के बीच सरकार की उपलब्धियों का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने की भी अपील की। वे रविवार को जिला मुख्यालय में पटेल मैदान में जदयू के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव में अब एक साल रह गया है। उप चुनाव में हम क्लीन स्वीप किये हैं और विपक्ष पस्त हुआ है।

झारखंड में भी पार्टी का खाता खुला है। बिहार की जनता को यह ध्यान रखना होगा कि 2005 में नीतीश कुमार को कैसा बिहार मिला था और अब कैसा बिहार है। कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के विकास के लिए हमलोग पैकेज ला रहे हैं। केंद्र सरकार की बजट में जब बिहार के बाढ़ की चर्चा हो रही थी तो विपक्ष हल्ला मचा रहा था। नीतीश कुमार ने बिहार में जो विकास का काम किया है, वह देश-दुनिया के लिए नजीर है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *