Press "Enter" to skip to content

नवगछिया पुलिस पर गोपाल मंडल का आ’रोप, कहा- ‘एसपी दबंगों संग दा’रू पीता है’

भागलपुर: नवगछिया में आयोजित जदयु के कार्यकर्ता सम्मेलन में गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में है।

गोपाल मंडल ने लालू यादव के शासनकाल में नवगछिया में हुए अप’राध, ह’त्या और सामु’हिक बला’त्कार को लेकर चर्चा की। साथ ही नवगछिया पुलिस पर भी कई गं’भीर आरो’प लगाए है। इसके अलावा ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों पर भी मोटी रिश्वत लेकर काम करने का आरोप लगाया। वहीं गोपाल मंडल ने बीजेपी को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा नहीं सुधरेगी तो सिस्टम भी नहीं सुधर पायेगा। इसके बाद उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव जीतने के लिए हर-हर महादेव का नारा लगाया।

साथ ही, गोपाल मंडल ने जनता से कहा कि पिछले बार 25 हजार वोटों से चुनाव जीतने का दावा किया था तो जीत भी गया था। इस बार दावा करता हूँ कि 35 हजार वोटों से चुनाव जीतूंगा। आगे उन्होंने सीएम नीतीश की तारीफ करते हुए कहा कि नीतीश कुमार जैसा मुख्यमंत्री ना पहले कभी आया था और ना ही इसके बाद कोई आ सकेगा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *