Press "Enter" to skip to content

“तिरहुत की जनता पर थोपा जा रहा बाहरी कैंडिडेट”: डॉ. विनायक गौतम 

वैशाली: तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में हो रहे विधान परिषद उपचुनाव के लिए जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ विनायक गौतम वैशाली जिले के गोरौल पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ता मतदाता मिलन समारोह आयोजित किया। इस आयोजन में डॉ. गौतम ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगो के साथ संवाद किया। इसके साथ ही कई अहम बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की और आगामी चुनाव को लेकर मतदाताओं से मतदान करने की अपील की।

वहीं डॉ. विनायक गौतम ने आगे कहा कि तिरहुत की जनता-जनार्दन सब समझ रही है। ये शिक्षित लोगों का चुनाव है। प्रशांत किशोर की सोच के तहत पांच कैंडिडेट में से जन सुराज का उमीदवार चुना गया है। बाकी पार्टी जाति देखकर उम्मीदवार उतार रही है। एक बड़ी पार्टी तो बाहरी उम्मीदवार को तिरहुत की जनता पर थोप रही है। हालांकि, यहां की जनता सब कुछ समझ रही है।

उन्होंने आगे कहा कि, मैं चुनाव जीतने के बाद कोई भी सैलेरी नहीं लूंगा। हालांकि, अपनी सैलरी सरकारी खजाने में भी नहीं दूंगा। क्योंकि, इसके बीच में भी दलाल लोग लगे हुए है। मैं अपनी सैलरी ज्यो का त्यों शिक्षण संस्थान को दे दूंगा।

डॉ विनायक गौतम ने वैशाली में कहां-कहां की जनसभा:-

  • जिले के गोरौल प्रखंड के स्टेशन रोड चकव्यास स्थित हाई स्कूल गोरौल।
  • वैशाली प्रखंड स्थित बुद्धा वर्ल्ड स्कूल।
  • लालगंज प्रखंड में लालगंज नगर परिषद के गांधी चौक स्थित शारदा सदन पुस्तकालय।
  • हाजीपुर सदर में दौलतपुर देवरिया पंचायत के सैदपुर रजौली गांव।
  • भगवानपुर प्रखंड के रतनपुरा गांव में सभा को संबोधित किया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *