Press "Enter" to skip to content

कोहरे से विमान-रेल सेवाएं बाधित, दरभंगा एयरपोर्ट की 8 फ्लाइट्स कैंसिल, 14 घंटे तक ट्रेनें लेट

पटना : कोहरे से विमान और रेल सेवाएं बाधित होने लगी हैं। पटना एयरपोर्ट पर साढ़े दस बजे दिन तक दृश्यता मात्र 800 मीटर रही। गुरुवार को 11 विमान देरी से आए-गए। सबसे ज्यादा फ्लाइट एसजी9950 मुंबई -पटना दो घंटे दस मिनट की देरी से पहुंची। इसके बाद दोपहर व शाम के विमान भी लेट होने लगे। दरभंगा एयरपोर्ट पर कोहरे का कहर गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरु की स्पाइसजेट की सभी 8 फ्लाइट कैंसिल रही। केवल इंडिगो की हैदराबाद की फ्लाइट का परिचालन हुआ।

विमान संख्या 6ई6902 लखनऊ -पटना 42 मिनट, 6ई925 रांची – पटना एक घंटे, 6ई2043 मुंबई- पटना 28 मिनट, एसजी9780 दिल्ली -पटना एक घंटे 32 मिनट, 6ई6223 हैदराबाद- पटना 22 मिनट, 6ई653 पुणे- पटना 53 मिनट, एआई2715 दिल्ली- पटना 27 मिनट, 6ई5173 मुंबई -पटना आधे घंटे और एसजी753 दिल्ली -पटना एक घंटा 40 मिनट की लेटलतीफी रही।

ट्रेनों की भी भारी लेटलतीफी सुबह और शाम में कोहरे की सघनता बढ़ने पर ट्रेनों के पायलट गति को नियंत्रित कर रहे हैं। संपूर्ण क्रांति 32 मिनट, मगध 27 मिनट, भागलपुर आजमेर डेढ़ घंटे लेट रही। टाटा बक्सर एक घंटे, रांची पटना स्पेशल दो घंटे देरी से गुरुवार को पटना जंक्शन पर पहुंची। पटना जंक्शन पर 11 ट्रेनें भी देरी से आईं-गईं। 14 घंटे तक की देरी से ट्रेनें पहुंची।

सूबे में सर्वाधिक सर्द रात डेहरी में रही जहां न्यूनतम पारा 9.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राज्य के नौ जिलों में घने कोहरे की स्थिति रहेगी। इसमें सारण, मुजफ्फपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और भागलपुर में घने स्तर का कोहरा छाने का येलो अलर्ट है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *