मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी स्थित एक विवाह भवन में जनसुराज ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जहां तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने संबोधित करते हुए कहा कि ‘नेताओं के नहीं, अपने बच्चों के लिए वोट करें’।

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि तिरहुत क्षेत्र के स्नातक वोटर नीतीश कुमार और लालू यादव से ऊब चुके हैं। बिहार को इन दोनों नेताओं ने देश में सबसे निचले पायदान पर धकेल दिया है। डॉ. विनायक गौतम जनसुराज के उम्मीदवार हैं। जनसुराज का मजबूत संगठन तिरहुत स्नातक क्षेत्र में किला फतह करेगा।

कार्यक्रम में सीतामढ़ी के पूर्व सांसद सीताराम यादव, पूर्व एमएलसी रामकुमार सिंह, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा, संजय केजरीवाल आदि मौजूद रहे।

























Be First to Comment