तरारी, रामगढ़, बेलागंज, इमामगंज बिहार की 4 विधानसभा सीटें है जहां उपचुनाव होगा। 13 नवम्बर को वोटिंग और 23 नवंबर को काउंटिंग होगी। इससे पहले चुनाव प्रचार चल रहा है। इसी क्रम में बेलागंज में चुनाव प्रचार के लिए तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी पहुंचे थे। सांसद सुरेंद्र यादव के बेटे विश्वनाथ यादव के पक्ष में वोट मांगने के लिए दोनों नेता बेलागंज पहुंचे थे।
बिहार के बेलागंज विधानसभा क्षेत्र से विश्वनाथ कुमार सिंह के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया और जनता से लालटेन छाप पर अधिक से अधिक मुहर लगाने की अपील की।





















Be First to Comment