मुजफ्फरपुर जिले के गन्नीपुर स्थित मां वैष्णो देवी दरबार में पिछले 55 वर्षों से अधिक समय से माता रानी की पूजा अर्चना होती आ रही है।



इस वर्ष भी मां वैष्णो देवी युवा पूजा समिति के द्वारा विशेष रूप से पूजा की जा रही है जिसमें कमीटी के लोग भक्तो की सेवा में तत्पर है।



बता दें कि आगामी 10 अक्टूबर को रात्रि में भव्य जागरण का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें विशेष आकर्षण का केंद्र कानपुर से आ रहे हैं राधा कृष्ण माता काली महादेव एवं माता वैष्णो और भैरव की झांकियां रहेगी।



वहीं व्यवस्थापक अभिषेक कुमार ने भक्तों से जागरण में सम्मिलित होने की अपील की। मौके पर सत्यम शर्मा, रंजन कुमार समीर, रौनक, शुभम आयुष शर्मा, सचिन, अभिषेक सम्राट, भीम कुमार पांडे सहित कई पूजा कमिटी के लोग मौजूद रहे।
















Be First to Comment