Press "Enter" to skip to content

महाराष्ट्र की शिंदे सरकार का बड़ा फैसला, गाय को मिला “राज्य माता” का दर्जा

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे की सरकार ने बड़ा फैसला ले लिया है। महाराष्ट्र सरकार ने गाय को राज्य माता का दर्जा दे दिया है। सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में शिंदे सरकार ने यह बड़ा निर्णय लिया। इस फैसले को बड़ा मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।

इस राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला, गाय को घोषित किया राज्यमात - state  government took a big decision declared cow as the mother of the  state-mobile

दरअसल, सनातन धर्म में गाय को पहले से ही माता का दर्जा प्राप्त है। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक गाय में देवी-देताओं का वास होता है। गाय के प्रति हो रहे क्रूर अपरा’ध को देखते हुए महाराष्ट्र में हिंदू संगठनों द्वारा गाय को राज्यमाता का दर्जा देने की मांग सरकार से की जा रही थी, जिसे मानते हुए सरकार ने गाय को राज्यमाता का दर्जा दे दिया है।

शिंदे सरकार के इस फैसले से हिंदू समुदाय और हिदू संगठन के लोगों में काफी खुशी है। सरकार के अनुसार वैदिक काल से ही भारतीय संस्कृति में गाय की स्थिति, मानव आहार में देसी गाय के दूध की उपयोगिता, आयुर्वेद समेत अन्य जैविक कृषि प्रणाली में गाय के मूत्र और गोबर का इस्तेमाल महत्वपूर्ण स्थान रखता है। ऐसे में देसी गायों को अब ‘राज्यमाता गोमाता’ घोषित करने को मंजूरी दी जाती है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *