Press "Enter" to skip to content

गंगा ने धारण किया रौद्र रूप, पटना और मुंगेर के कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी

पटना : बिहार में गंगा नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। गंगा नदी से सटे इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के पिरदमरिया घाट पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। गंगा के रौद्र रूप को देखकर दियारा के लोग हैरान हैं। घर में पानी घुस जाने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मवेशियों को रखने में भी दिक्कत आ रही है। वही मुंगेर में भी गंगा ने अपना रौद्र रूप दिखाया है।

बिहार: गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, पटना के ग्रामीण इलाकों में 76 सरकारी स्कूल  बंद - bihar water level of ganga river rises 76 government schools closed  in rural areas of patna - Navbharat Times

मुंगेर में भी कई इलाकों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। आपदा विभाग के अनुसार इस समय गंगा का जलस्तर 39.25 मीटर है जो डेंजर लेवल से मात्र 0.08 सेटिमिटर नीचे बह रहा है। मुंगेर में गंगा का खतरे का निशान 39.33 मीटर है। गंगा में लगातार हो रही वृद्धि का कारण मुंगेर में एक बार फिर बाढ़ की स्थिति बन गई है। गंगा का पानी अब जन जीवन को प्रभावित करने लगा है।

बात हेरू दियारा इलाके की करे तो इस इलाके में भी बाढ़ के पानी ने जनजीवन को प्रभावित किया है। गंगा किनारे स्थित हेरूदियारा मध्य विधालय में तीन फीट तक बाढ़ का पानी घुस गया है। जिस कारण स्कूल को बंदकर शिक्षक सड़क किनारे बैठे नजर आए। वहीं स्कूल के मैदान में बाढ़ के पानी में गांव के बच्चे मस्ती करते दिखे।

ग्रामीणों ने बताया की दो दिनों से गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बताया की कल पढ़ाई हुई थी। कल छूटी के समय तक आधा फीट बाढ़ का पानी स्कूल में प्रवेश कर गया था लेकिन आज जैसे ही वे विद्यालय आएं तो देखा को स्कूल में तीन फीट से ज्यादा बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। जिस कारण सभी बच्चों को वापस घर भेज दिया गया और स्कूल को बंद कर दिया गया। आज से परीक्षा भी होनी थी लेकिन अब परीक्षा लेना संभव नहीं दिख रहा है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *