Press "Enter" to skip to content

मुंगेर में ड्रेनेज सिस्टम फेल! कुछ घंटे की बारिश ने खोल दी नगर निगम की पोल, सड़के नदी में तब्दील

मुंगेर : बिहार के मुंगेर जिले में हुई बारिश से शहर पानी-पानी हो गया है। चारों ओर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। ड्रेनेज सिस्टम फेल हो गया है। बारिश के कारण सड़के नदी में तब्दील हो गयी है। जलजमाव के कारण कई इलाके में आवागमन भी ठप हो गया है।

Bihar Rain Latest Update; Munger Dakshina Panchayat Villagers Forced To  Travel On Railway Track | हल्की बारिश में नदी में तब्दील हुई सड़क: मुंगेर  में रेलवे ट्रैक पर सफर करने को मजबूर

मुंगेर में आज सुबह हुई बारिश के कारण नगर निगम क्षेत्र की सड़कें नदी में तब्दील हो गई। कुछ घंटे की बारिश से ड्रेनेज सिस्टम फेल हो गया।  छोटे एवं बड़े नाला जाम होने के कारण बारिश का पानी का निकास बंद हो गया। थोड़ी ही देर में पूरा शहर जलमग्न हो गया। सड़कों पर 3 फीट तो कहीं 4 फीट तक पानी भर आया।

नगर निगम क्षेत्र के चूआबाग ,खानकाह रोड, माधोपुर ,लाल दरवाजा ,दो नंबर गुमटी दशभुजी स्थान के सामने वाली सड़क,टीन नंबर गुमटी ,शास्त्री चौक ,पूरब सराय शह जुबेर रोड सहित दर्जनों इलाके की सड़क जलमग्न हो गई। पूरबसराय रेलवे अंडर ब्रिज के पास तो 4 फीट से ऊपर तक पानी भर आया है। यहां पैदल जाने के लिए शहर से संपर्क भी भंग हो गया। फोर व्हीलर भी इस अंडर ब्रिज से नहीं गुजर रहा है इसमें जाकर फंस जा रहा है। शाह जुबेर रोड से कोणार्क सिनेमा तक सड़कों पर जगह-जगह जलजमाव के कारण 3 फीट तक पानी बह रहा हैं।

इस रूट पर भी पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। वहीं कहीं दो फीट तो कहीं तीन फीट तक सड़क पर पानी आ जाने के कारण सड़क किनारे बने दुकानों में भी पानी प्रवेश कर गया है।। नाला जाम पड़ा हुआ है। जिससे पानी की निकासी नहीं हो रही है। पानी आ जाने के कारण बच्चों की बात छोड़िए बड़े तक इस इस पानी के कारण इस पार से उस पार नहीं जा पा रहे हैं। जबकि बाजार एवं शहर जाने का यह लोगों का मुख्य मार्ग है. सुबह से एक दर्जन से अधिक गाड़ियां पुल के नीचे फंस चुकी है. नगर निगम या प्रशासन लोगों की इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है। शहर की ड्रेनेज सिस्टम फेल हो चुकी है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *