Press "Enter" to skip to content

“बीजेपी के ऑफिस में बनाए गए थे फेक केस”, अरविंद केजरीवाल की जमानत पर मनोज झा का बड़ा बयान

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। दिल्ली आबकारी नीति में गड़बड़ी और घोटाले के आरोप में उन पर भ्रष्टाचार के मामले सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में दर्ज हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से आम आदमी पार्टी में जहां खुशी की लहर है वहीं सियासत भी तेज हो गई है। राजद ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि बीजेपी ने दिल्ली ऑफिस में बैठकर फेक केस बनाया गया था। उन्होंने कोर्ट के फैसले पर खुशी जताते हुए आम आदमी पार्टी को बधाई दी है।

Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत, हरियाणा  चुनाव से पहले AAP को SC ने दी 'संजीवनी' - arvind kejriwal bail on excise  policy scam delhi cm gets bail

सांसद मनोज झा ने केजरीवाल को जमानत मिलने पर कहा कि ये तो होना ही था और इस प्रकार के सभी मामलों में ऐसा ही होगा क्योंकि दिल्ली के बीजेपी दफ्तर में बैठकर सारे फेक केस बनाए गए थे। हेमंत सोरेन के मामले में भी ऐसा ही हुआ। मनोज झा ने आगाह किया कि सत्ता बदलने की चीज है। यह किसी एक व्यक्ति या दल के पास स्थाई नहीं रहती। जिस दिन भाजपा के लोग विपक्ष में होंगे उस दिन ये सारी एजेंसियां उनके दरवाजों पर दस्तक देंगी।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर दर्ज मुकदमे का जिक्र उन्होंने किया और कहा कि हेमंत सोरेन के केस में हाई कोर्ट ने जो टिप्पणी की थी उसे पढ़िए और समझिए और केजरीवाल के मामले को भी देखिए। तमाचा पड़ा है। सांसद ने कहा कि यह तमाचा सिर्फ ईडी और सीबीआई पर ही नहीं है बल्कि उन पर भी पड़ा है। इशारा बीजेपी पर था लेकिन नाम नहीं लिया। मनोज झा ने केजरीवाल की रिहाई पर आम आदमी पार्टी और उसकी पूरी लीगल टीम को बधाई दी है।

बताते चलें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर शरा’ब नीति में गड़बड़ी और घोटाला करने का आ’रोप लगा। उन पर मनी लॉन्चिंग के भी आरोप लगाए गए और केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। उनके खिलाफ ईडी और सीबीआई में केस दर्ज है। ईडी के मामले में उन्हें जून में ही अंतरिम जमानत दे दी गई थी। सीबीआई के केस में जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जवल भुइयां के बेंच ने केजरीवाल को बेल दिया है। आज शाम तक वे जेल से बाहर निकल सकते हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *