Press "Enter" to skip to content

आभार यात्रा पर निकले तेजस्वी यादव, बिहार की डबल इंजन सरकार पर बोला ह’मला 

आभार यात्रा की शुरुआत समस्तीपुर से करते हुए नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एनडीए गठबंधन पर निशाना साधा है। उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता संवाद कार्यकम से पहले समस्तीपुर परिसदन में तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र और बिहार की डबल इंजन सरकार कोई काम नहीं कर रही है।

'RJD को मास के साथ-साथ कैडर बेस्ड पार्टी बनाना हमारा लक्ष्य', आभार यात्रा  पर निकले तेजस्वी, अपराध पर CM को घेरा - Tejashwi Yadav

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार और सम्राट चौधरी द्वारा आभार यात्रा को ग्राहक खोजो यात्रा बताए जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि वे लोग और क्या बोलेंगे,,सिर्फ लालू जी और मुझको गाली देने का काम कर रहे है।

जेडीयू और बीजेपी में यह होड़ मचा है कि कौन कितना ज्यादा गाली दे सकता है। सब लोगो को पता है कि जो भी बीजेपी का विरोध करता है उसके पीछे केंद्रीय एजेंसियों को लगा दिया जाता है जबकि उनके साथ आ जाने पर सभी दोष मुक्त हो जाते है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भले उन्हें कम सीट मिला लेकिन वोट प्रतिशत काफी बढ़ा है इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर जिले में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम शुरू किया गया है।

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है लेकिन वे चुप बैठे है। सीएम सिर्फ दो चार लोगों से घिरे हुए है। जाति आधारित गणना, आरक्षण में क्रीमीलेयर,वक्फबोर्ड मुद्दे पर भी सीएम चुप हो गए है।

वहीं तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में लोकसभा चुनाव से बिल्कुल अलग परिणाम होने वाले है इसलिए वे कार्यकर्ताओं को अभी से ही तैयारियों में जुट जाने की अपील करने निकले है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, अख्तरुल इस्लाम शाहीन, रणविजय साहू, राज्यसभा सांसद संजय यादव, मुख्य प्रवक्ता शक्तिसिंह यादव समेत कई नेता मौजूद रहे।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *