Press "Enter" to skip to content

इस दिन बिहार भ्रमण पर निकलेंगे तेजस्वी यादव, आरजेडी कार्यकर्ताओं को करेंगे प्रेरित

पटना : बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए वह इसी महीने की 10 तारीख से आभार यात्रा निकालने जा रहे हैं। इस यात्रा के जरिए वह बिहार भ्रमण पर निकलने वाले हैं. तेजस्वी यादव की इस यात्रा का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को प्रेरित करना और केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जनमत तैयार करना है. पहले चरण के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाने वाली कार्यकर्ता आभार यात्रा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

मेरा ये दर्द करोड़ों बेरोजगार युवाओं की तकलीफ के आगे कुछ भी नहीं', तबीयत  बिगड़ने के बाद तेजस्वी का पोस्ट - TEJASHWI YADAV

इस यात्रा को लेकर राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बताया कि पहले चरण का आभार कार्यक्रम 10 से 17 सितंबर तक चलेगा. इस कार्यक्रम में प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती पर सुझाव लिए जाएंगे. वहीं प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कार्यक्रम की सूचना सभी जिलों में भेज दी गई है।  कार्यकर्ता संवाद में बाहर के जिलों के कोई भी नेता और कार्यकर्ता शामिल नहीं होंगे. वहीं तेजस्वी यादव की इस यात्रा पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तंज कसते हुए कहा कि राजद के युवराज प्रदेश के पर्यटन पर निकलने वाले हैं. चुनाव प्रचार से इतर आज तक उनका एक भी दौरा हो नहीं पाया है, शायद वह अनुकूल मौसम की राह देख रहे हैं।

बता दें, कि तेजस्वी यादव पहली बार कोई यात्रा नहीं निकल नहीं रहे हैं, इससे पहले उनकी पिछली कई यात्राएं अधूरी रह गई थी. इसी लोकसभा चुनाव में व्यापक जन समर्थन के लिए तेजस्वी यादव जन विश्वास यात्रा निकाली थी. इस यात्रा के जरिए वह जनता के बीच जाकर अपने 17 महीने के कार्यों को जानकारी दे रहे थे. इसको लेकर भी खूब राजनीति हुई थी. राजद और जेडीयू के बीच क्रेडिट की जंग शुरू हो गई थी. तेजस्वी हर काम का क्रेडिट लेने की कोशिश कर रहे थे. चुनाव प्रचार के कारण तेजस्वी को यह यात्रा भी बीच में छोड़नी पड़ी थी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *