Press "Enter" to skip to content

बिहार के पहले खेल अकादमी और खेल विश्वविद्यालय का राजगीर में आज सीएम नीतीश कुमार करेंगे उद्घाटन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। नालंदा के राजगीर में राज्य खेल अकादमी और बिहार खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ साथ मुख्यमंत्री बेहतर प्रदर्शन करने वाले 9 खिलाड़ियों को सम्मानित भी करेंगे।

CM ने राजगीर खेल परिसर का किया निरीक्षण - 22Scope News

 

राजगीर में भवन निर्माण विभाग और खेल विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, जयंत राज और सुरेंद्र मेहता भी अतिथि के तौर पर मौजूद होंगे।

मुख्यमंत्री सुबह पटना से राजगीर के लिए रवाना होंगे। वहां 3 बजे आयोजित समारोह में शामिल होंगे। अगले साल से राजगीर में राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता होने की उम्मीद है। बिहार सहित पूरे भारत के राष्ट्रीय खेलों से जुड़े खिलाड़ियों को यहां पर प्रशिक्षण भी मिलेगा। यहां विभिन्न खेल जैसे एथलेटिक्स ट्रैक, फुटबॉल स्टेडियम, हॉकी टर्फ स्टेडियम, स्वीमिंग पुल, बास्केट बॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, लॉन टेनिस, कुश्ती, भारोत्तोलन, कबड्डी, बैडमिंटन कोर्ट, तीरंदाजी, शूटिंग, टेबुल टेनिस, तलवारबाजी आदि खेलों के स्टेडियम का निर्माण किया गया है। राजगीर में बने क्रिकेट स्टेडियम और विभिन्न खेलों के इंडोर और आउटडोर स्टेडियम अन्तरराष्ट्रीय स्तर के बनाए गये हैं।

राजगीर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम का भी निर्माण कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अब तक 60 फीसदी काम हो चुका है। अनुमान है कि अगले साल 2025 में मार्च तक यह बनकर तैयार हो जाएगा। पूरे निर्माण में 750 करोड़ के खर्च का अनुमान है। आधुनिक सुविधाओं से लैस स्टेडियम का निर्माण 2018 में शुरू हुआ था।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *