Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अस्पतालों में कान्हाओं ने लिया जन्म, किलकारियों से गूंज उठी मांओं की गोद

मुजफ्फरपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अस्पतालों में कान्हाओं ने जन्म लिया और मांओं की गोद किलकारियों से गूंज उठी। सरकारी अस्पतालों के अलावा कई निजी अस्पतालों में जन्माष्टमी पर कई सूनी गोदें भर गईं। लड़कों के साथ कई जगह लक्ष्मी ने भी जन्म लिया। बच्चों के जन्म के बाद अस्पतालों में जय कन्हैया लाल की, का जयघोष भी किया।

Janmashtami 2024: मुजफ्फरपुर के मंदिरों में रही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम,  भगवान को लगाया छप्पन भोग

एसकेएमसीएच में सोमवार को सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक 15 लड़कों और 15 लड़कियों का जन्म हुआ। इनमें चार प्रसव ऑपरेशन से हुए, बाकी प्रसव नॉर्मल हुए। एसकेएसमीएच में जन्म के बाद कुछ अभिभावकों ने बच्चे का नाम कृष्ण भी रख दिया। केजरीवाल अस्पताल में सुबह से शाम तक 33 प्रसव हुए। इनमें 23 लड़के और 10 लड़कियां शामिल हैं।

कानपुर में जन्माष्टमी पर मां बनने की होड़, सैकड़ों महिलाओं ने अस्पतालों में  करवाई डिलीवरी - kanpur janmashtami hundreds women delivery done in  hospitals lclr - AajTak

जन्माष्टमी के दिन प्रसव होने पर कुछ अभिभावकों ने कहा कि आज के दिन बच्चे का जन्म बहुत सुंदर संयोग है। यह हमारे लिए एक यादगार क्षण है। सदर अस्पताल में पांच प्रसव हुए, जिनमें तीन लड़के और दो लड़की शामिल हैं। प्राइवेट अस्पतालों में भी कई बच्चों के जन्म हुए।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *