Press "Enter" to skip to content

बिहार गड़ेरिया मोर्चा का विकासशील इंसान पार्टी में विलय, मुकेश सहनी का दावा- कल का बिहार कुछ और होगा

पटना : विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के पटना स्थित कार्यालय में गुरुवार को आयोजित मिलन समारोह में बिहार गड़ेरिया मोर्चा संगठन का वीआईपी में विलय हो गया। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष पाल ने अपने सैकड़ों सहयोगियों के साथ वीआईपी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में आये सभी लोगों का स्वागत करते हुए वीआईपी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने दावा किया कि कल का बिहार कुछ और होगा, हमलोग मिलकर इसमें बदलाव करेंगे। बिहार का गौरवशाली अतीत रहा है।

VIP leader Mukesh Sahni gave statement regarding NDA Karakat and Pawan  Singh ann | Mukesh Sahani: 'काराकाट में किस तरह से...', NDA पर निशाना साधते  हुए मुकेश सहनी पवन सिंह पर क्या

मिलन समारोह में आये लोगों का स्वागत करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि अगर किसी को जानना है तो उसके अतीत को जानिए व समझिए। मैं भी गरीब परिवार से आता हूं और गरीबी का अनुभव किया है। अपने समाज के लोगों के कल्याण के लिए संघर्ष कर रहा हूं। जिन्हें मौका नहीं मिला है उसे मौका मिले इसी सूत्र को लेकर आगे बढ़ रहा हूं। सभी लोगों को दो वक्त की रोटी मिले इसी को लक्ष्य बना कर राजनीति कर रहा हूं।

उन्होंने कहा कि मेरी राजनीति समाज के गरीब, पिछड़ों , दलितों, आदिवासी के लिए संघर्ष करना है। उन्होंने पार्टी में आये लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि आपलोगों के पार्टी में आने से पार्टी की ताकत बढ़ी है। आपलोगों के सहयोग से बिहार को बदलना है और बिहार में बदलाव आएगा।

वीआईपी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में संतोष पाल के अलावा अशोक पाल, डॉ धनजी पाल, पंकज पाल, सुधीर पाल, डॉ शंभु पाल, कृपाल पाल, लवकुश पाल, सौरव पाल, कमलेश पाल, निवास पाल, दिनकर पाल, दीपक पाल, भीम पाल, श्रीराम पाल प्रमुख रहे। इस मौके पर वीआईपी के प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद बिंद भी उपस्थित थे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *