Press "Enter" to skip to content

पशुपति पारस ने एनडीए में मांगा अपना हक, बिहार उपचुनाव में रालोजपा ने इस सीट पर ठोका दावा

पटना : लोकसभा चुनाव 2024 में साइडलाइन किए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने एनडीए में अपना हक मांगा है। पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) ने बिहार में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में एक सीट पर अपना दावा ठोक दिया है। यह भोजपुर जिले की तरारी विधानसभा सीट है। यहां से विधायक रहे सीपीआई माले के सुदामा प्रसाद आरा से लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बन गए। उनके इस्तीफे से खाली हुई इस सीट पर जल्द ही उपचुनाव होना है।

इमोशनल' पशुपति कुमार पारस NDA छोड़ कर बिहार में क्या हासिल कर पाएंगे? -  PASHUPATI KUMAR PARAS follows emotions against chirag paswan amid NDA seat  sharing in Bihar opnm1 - AajTak

रालोजपा ने तरारी में उपचुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने गुरुवार को कहा कि तरारी पर हमारा दावा स्वाभाविक है। पिछले लोकसभ चुनाव में एक भी सीट नहीं दिए जाने के बावजूद रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने अपना वादा निभाया और एनडीए में ही बने रहने का फैसला लिया था। ऐसे में उपचुनाव में तरारी सीट रालोजपा को ही मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि रालोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय पांडेय इस सीट से चार बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव में 63 हजार वोट मिले थे और दूसरे स्थान पर रहे। 2015 के चुनाव में भी लोजपा की उम्मीदवार गीता पांडेय तरारी में महज 272 वोटों से हारी थीं।

 

बता दें कि लोकसभा चुनाव में चार विधायकों के सांसद बनने के बाद बिहार में जल्द ही खाली हुई सीटों पर उपचुनाव होंगे। तरारी के अलावा रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज सीट पर उपचुनाव होगा। इसे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल भी माना जा रहा है। बेलागंज में जेडीयू, तो इमामगंज में हम का उम्मीदवार उतरना तय माना जा रहा है। वहीं, तरारी और रामगढ़ सीट पर बीजेपी कैंडिडेट की तलाश कर रही है। इसमें से तरारी सीट पर अब रालोजपा ने दावा ठोक कर बीजेपी की मुश्किल बढ़ा दी है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *