Press "Enter" to skip to content

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का नया शेड्यूल जारी, अब इस दिन होगी परीक्षा

पटना: केंद्रीय चयन पर्षद, सिपाही भर्ती ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का नया और विस्तृत शेड्यूल जारी किया है। अपडेटेड शेड्यूल के मुताबिक बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा अगस्त माह में अब सात की बजाय छह दिन ही चलेगी। पहले कहा गया था कि 31 अगस्त को भी परीक्षा होगी लेकिन नए शेड्यूल में इस तिथि का जिक्र नहीं है। अब बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त को होगी। भर्ती परीक्षा सभी छह दिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एक-एक शिफ्ट में होगी। इस बार होम सेंटर नहीं होगा। परीक्षार्थियों को ढाई घंटे पहले यानी 9.30 बजे रिपोर्ट करना होगा।

Online Apply for CSBC Bihar Police Constable Recruitment of 8415 posts to  be start from 13 November | CSBC Bihar Police Constable Bharti: बिहार पुलिस  में 8415 पदों पर बहाली के लिए

केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती के अध्यक्ष ने सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में परीक्षा केंद्रों की सूची और एग्जाम गाइडलाइंस भेज दी हैं। बिहार पुलिस कांस्टेबल एग्जाम का एडमिट कार्ड परीक्षा से एक सप्ताह पहले जारी हो सकता है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए बिहार पुलिस में कांस्टेबल की 21,391 वैकेंसी भरी जाएंगी। आपको बता दें कि 1 अक्टूबर 2023 को बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। पेपर लीक की घटना के बाद केंद्रीय चयन पर्षद ने 1 अक्टूबर की परीक्षा को रद्द कर दिया था और इसके बाद 7 व 15 अक्टूबर को परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *