Press "Enter" to skip to content

पटना सहित बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

पटना: बिहार में मानसून के पूरी तरह से एक्टिव होने के बाद राज्य के तकरीबन सभी जिलों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मानसून के जोर पकड़ने के कारण राज्य में अच्छी बारिश हो रही है। शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Bihar weather: आज से बदलेगा मौसम, बारिश होने की संभावना

 

मौसम विभाग की तरफ से सारण, खगड़िया, जमुई, सीवान, मुजफ्फरपुर, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, प.चंपारण, पू.चंपारण, सीतामढ़ी अररिया में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं वैशाली, बांका, मुंगेर, पटना, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा, गया, पूर्णिया, किशनगंज, समस्तीपुर, नालंदा, दरभंगा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में रूक-रूक कर बारिश हो सकती है। वहीं दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है।

बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। पटना समेत राज्य के कुछ जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस महीने की शुरुआत से ही लगातार हो रही बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। धान के बीज खेतों में गिराए जा रहे हैं और कृषि कार्य में तेजी आ गई है।

 

 

 

 

 

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *