विमान सेवा कंपनी इंडिगो एयरलाइंस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस विमान कंपनी की फ्लाइट से यात्री पटना से मुंबई पहुंच गए लेकिन उनका सामान पटना में रह गया। घटना बुधवार की शाम की है। पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट में सवार यात्री मुंबई सही समय पर पहुंच गए, लेकिन उनका सामान नहीं पहुंचा। मुंबई एयरपोर्ट पर सामान नहीं मिलने से नाराज यात्रियों ने हंगामा किया। एयरपोर्ट पर इंडिगो के कर्मियों ने समझा बुझाकर उन्हें शांत कराया।


नाराज होकर हंगामा कर रहे यात्रियों को सामान सुरक्षित पहुंचाने को लेकर विमानन कंपनी ने उनसे फार्म भरवाया। इसकी रिसीविंग भी उन सब को दे दी गई और कहा गया कि गुरुवार शाम तक उनका सामान सुरिक्षत घर तक पहुंचा दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गुरुवार शाम तक यात्रियों को उनका सामान मुहैय्या नहीं कराया गया जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा।


यात्री ने बताया कि बुधवार शाम में मुबंई के लिए उनके साथ अन्य यात्री इंडिगो की विमान में पटना एयरपोर्ट पर सवार हुए। फ्लाइट सही समय निकली और समय से मुंबई भी पहुंच गई। पर यात्रियों का लगेज नहीं पहुंचा। सारे सामान पटना में ही छूट गए। उनकी बच्ची मुंबई में बीमार थी। जिसे देखने के लिए पत्नी के साथ आए हैं। लेकिन उनको अब तक सामान नहीं मिला।

यात्री ने बताया कि विमान में लगभग 125 यात्री सवार थे। उनके साथ ही कई अन्य यात्रियों का भी लगेज गुरुवार शाम तक नहीं मिला है। इस वजह से यात्रियों काफी रोष है। कहा जा रहा है कि इसका असर इंडिगो एयरलाइंस की साख पर पड़ेगा।



















Be First to Comment