Press "Enter" to skip to content

बिहार में मॉनसून की एंट्री! पटना में छाए बादल, अगले 3 घंटे में तेज बारिश के आसार

पटना: बिहार में मॉनसून की एंट्री के बाद आखिरकार आज राजधानी पटना में भी बादल पहुंच गए। और तेज बारिश के आसार बने हैं। सुबह से ही मौसम सुहाना हो गया है। और बूंदा-बूंद भी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, पटना के कुछ भागों में अगले 2-3 घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ बारिश की प्रबल संभावना है। साथ ही 40 से 50 किमी की गति से तेज हवाएं चलेंगी। मौसम सुहाना होने से राजधानीवासियों ने चैन की सांस ली है।

Weather Update: UP-Bihar may soon get relief from monsoon, know where the  possibility of rain today | Weather Update: यूपी-बिहार को जल्द मिल सकती है  मॉनसून से राहत, जानिए आज कहां है

 

वहीं अगर बात मॉनसून की करें तो उत्तर बिहार की ओर बारिश का दायरा बढ़ा है, लेकिन अब भी राज्य में मानसून अपने असल रंग में नहीं आया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में राज्य के अधिकतर जिलों में आंधी-पानी और बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। उत्तर बिहार में बारिश की तीव्रता में इजाफा होगा, जबकि दक्षिण बिहार में आंधी और वज्रपात की घटनाओं में बढ़ोतरी होगी। पटना सहित कुछ जगहों पर बारिश के प्रबल आसार हैं। मौसम विभाग ने आज सुपौल, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश की चेतावनी है। मानसून की ट्रफ अभी बिहार में रक्सौल के आसपास से गुजर रही है। इस हफ्ते अधिकतर जिलों में उमस बढ़ेगी, लेकिन हीट वेव और प्रचंड गर्मी से राहत रहेगी।

उत्तर बिहार के कई जिलों में आज बारिश की संभावना, दक्षिण बिहार में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम से बारिश होगी। जबकि 28 जून को राज्यभर में कई स्थानों पर बारिश की स्थिति बनने के आसार हैं। इस दिन अधिकतर जिलों में एक या दो स्थानों पर आंधी, मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी है। 29 जून को फिर से बादलों की सक्रियता बढ़ेगी। सुपौल, मधेपुरा, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश की चेतावनी है। इस दिन उत्तर और दक्षिण पूर्व बिहार के सभी जिलों में कई जगहों पर झमाझम बारिश होगी। वहीं, पटना सहित दक्षिण बिहार के शेष जिलों में एक या दो जगहों पर हल्की बारिश होगी। राज्य में दो जुलाई तक 25 जिलों में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी।

 

सबसे ज्यादा बारिश किशनगंज में मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सूबे में मानसून की बारिश की गतिविधियां छह जिलों के 17 स्थानों तक सीमित रहीं। राज्य में इसके प्रसार के लिए अनुकूल परिस्थिति बन रही है। बुधवार को जारी सूचना के अनुसार किशनगंज के बहादुरगंज में सर्वाधिक 280 मिमी, दिघलबैंक में 116.2 मिमी बारिश हुई।

 

 

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *