सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा हैं। जिसमें एक छात्र ने हार्ट यानी इंसानी दिल की तस्वीर बनाकर उस पर लेवलिंग तो किया, पर इसमें हार्ट चैंबर्स की जगह लड़कियों के नाम लिख दिए।


वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक, एक सवाल में बच्चों को इंसानी दिल की तस्वीर बनाकर उसके कार्यों के बारे में बताने को कहा गया है। इसके जवाब में एक छात्र ने हृदय के चैंबर के नाम बताने के बजाय लड़कियों के नाम – हरिता, प्रिया, पूजा, नमिता और रूपा लिख दिए । वह यहीं नहीं रुका और लड़कियों से जुड़े दिल के विभिन्न हिस्सों के फंक्शन के बारे में भी बताने लगा। प्रिया के लिए उसने लिखा कि “वह हमेशा उससे चैट करती रहती थी और वह उसे पसंद करता था।” उसने रूपा को बहुत “सुंदर और प्यारी” बताया। वह उसे स्नैपचैट पर मैसेज करती थी। नमिता उस छात्र की पड़ोसी है जिसके “लंबे बाल और बड़ी आंखें” हैं। वह भी उसके दिल में एक जगह रखती है। जबकि हरिता उसके क्लास में पढ़ती है, जो उसके दाहिने आर्टियम में रहती है। वहीं पूजा उसकी पूर्व प्रेमिका है, जिसे वह भूल नहीं सकता। वह उसके दाहिने वेंट्रिकल में है।


13 मई को शेयर किए जाने के बाद से यह वीडियो 64.3 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया और एक मिलियन से अधिक लाइक के साथ वायरल हो रहा है। कई लोगों ने वीडियो के कमेंट सेक्शन मजेदार रिएक्शन भी दिए। एक यूजर ने लिखा, “कम से कम वह जानता है कि दिल में चार चैंबर होते हैं।” एक अन्य यूजर ने कहा, “भाई अपने एक्स को भूलने की कोशिश कर रहा है।” एक दूसरे यूजर ने कहा,”इतनी सारी लड़कियों को दिल में रखोगे तो हार्ट अटैक आएगा ही।”

















Be First to Comment