Press "Enter" to skip to content

18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत आज से, प्रोटेम स्पीकर सांसदों को दिलाएंगे शपथ

पटना: 18वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरु होने जा रहा है। यह सत्र तीन जुलाई तक चलेगा। इस दौरान सदन के सभी मेंबर को शपथ भी दिलवाया जाएगा।

यह शपथ प्रोटेम स्पीकर के पद पर नियुक्त किए गए सदन के वरिष्ठ सदस्य भर्तृहरि महताब और उनके सहयोगी पीठासीन अधिकारियों द्वारा दिलाई जाएगी।

वहीं 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेगी। करीब दस दिन चलने वाले लोकसभा के इस पहले सत्र में 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव होगा। वहीं 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेगी।

इसके बाद दोनों सदनों में 28 जून से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर चर्चा होगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो या तीन जुलाई को चर्चा पर जवाब दे सकते है।

 

 

उधर, प्रोटेम स्पीकर सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी को सदन के सदस्य की शपथ दिलाएगे। इसके बाद चेयर के सहयोगी सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। उसके बाद मंत्रियों व बाकी सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *