Press "Enter" to skip to content

पीएम मोदी आज देंगे किसानों को बड़ी सौगात… खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपए

देश के 9 करोड़ से भी अधिक किसानों का इंतजार आज खत्म होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त आज ही जारी कर देंगे। वाराणसी से पीएम मोदी किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करेंगे है। देश के करोड़ों किसान इस दिन का बेसब्री से इंतजार रह रहे थे।

pmkisan.gov.in: किन लोगों को नहीं मिल सकता पीएम किसान योजना का लाभ? जानें  लीजिए सरकारी नियम - pm kisan samman nidhi yojana update these farmers  become ineligible because of government rules ...

 

दरअसल, तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस पहली फाइल पर साइन किया था, वह किसान कल्याण की फाइल थी। किसान कल्याण के तहत ही देश के 9 करोड़ से भी अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर चार महीने पर कृषि कार्य के लिए दो हजार रुपए उनके खाते में भेजे जाते हैं। इससे पहले केंद्र सरकार द्वारा फरवरी महीने में 16वीं किस्त जारी की गई थी।

 

शपथ ग्रहण करने के अगले ही दिन 10 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करने के लिए 20 हजार करोड़ रुपए जारी कर दिए थे।देश के करोड़ों किसानों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून यानी आज वाराणसी से किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी कर देंगे। इसके बाद 9.3 करोड़ किसानों को खातों में 20 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

 

 

 

बता दें कि केंद्र सरकार ने साल 2019 के फरवरी महीने में इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरूआत की थी। देश के सभी किसानों के परिवारों को कृषि और उससे संबंधित कार्य को पूरा करने के लिए इस योजना को दिसंबर 2018 से ही प्रभावी कर दिया गया था। इस योजना के पात्र किसानों को सरकार साल में 6 हजार रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। हर चार महीने में दो हजार रुपए की तीन किस्त किसानों के बैंक खातों में जमा कर दी जाती है।

 

 

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *