Press "Enter" to skip to content

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने अधिकारियों को दिया ये टास्क

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी विभागों को अपनी-अपनी प्राथमिकता तय कर उस पर तेजी से कार्य करने को कहा है। वे गुरुवार को एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। दरअसल लोकसभा चुनाव के बाद सभी दलों और सरकार की नजरें बिहार के विधानसभा चुनाव पर हैं।

Assembly Elections 2024: लोकसभा के साथ चार राज्यों में विधानसभा चुनाव का  बिगुल, 13 स्टेट्स की 26 सीटों पर होंगे उपचुनाव भी | Moneycontrol Hindi

 

बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी आर समेत एनडीए के सभी दल जहां राज्य में अपनी सरकार बरकरार रखना चाहते हैं वहीं लालू-तेजस्वी की आरजेडी, कांग्रेस समेत वाम दल सत्ता पर महागठबंधन का कब्जा देखना चाहते हैं। आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार ने काम काज में तेजी लाने की कवायद शुरू कर दिया है।

 

लोकसभा चुनाव के बाद यह मुख्यमंत्री की पहली समीक्षा बैठक थी। मुख्यमंत्री ने गांव-गांव तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को सात निश्चय-2 के बचे कार्यों को तेजी से पूरा करने को कहा। साथ ही लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता व पारदर्शिता से काम करने की नसीहत दी। इसके पहले मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने विभिन्न विभागों के कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से दी। सीएम ने कहा, सभी जगह पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें। साथ ही हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने की कार्ययोजना को जल्द पूर्ण करें। ताकि किसानों को सुविधा हो।

 

 

मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिए निर्देश

  • लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता व पारदर्शिता से काम करें
  • सात निश्चय-2 के तहत जो भी बचे कार्य हैं, उसे तेजी से पूरा करें
  • हर घर नल का जल का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो, इसका अनुरक्षण ठीक से हो
  • सभी जगह पेयजल की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित करें
  • हर खेत सिंचाई का पानी योजना जल्द पूर्ण करें
  • सभी जिलों में उद्योगों की स्थापना होनी चाहिए
  • स्मार्ट मीटर का काम कृषि फीडर का काम तेजी से हो
  • समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता और पूरी पारदर्शिता से काम करें
  • खिलाड़ियों को पंचायत स्तर तक सुविधाएं मिले

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *