Press "Enter" to skip to content

तीसरे चरण की रद्द हुई शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि बीपीएससी द्वारा जारी, जानें…

पटना: बिहार में शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण की परीक्षा की तिथि की घोषणा बीपीएससी ने कर दी है। पहले यह परीक्षा रद्द हुई थी जो अब 19 जून से लेकर 22 जुलाई तक ली जाएगी। बीपीएससी ने इसे लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। इस एग्जाम में गेस्ट टीचरों को भी परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। तीसरे चरण की इस परीक्षा में 87 हजार 774 शिक्षकों के पदों को भरा जाएगा।

BPSC TRE 3 Exam date: new bihar teacher exam date released bpsc tre re exam  date admit card tre kab hoga - BPSC TRE 3 Exam date: तीसरे चरण की बिहार  शिक्षक

 

बता दें कि यह परीक्षा एक ही पाली में आयोजित होगी। इसके साथ ही सेकेंडरी स्कूल के प्रधान शिक्षक की परीक्षा 28 जून को ली जाएगी जबकि प्राइमरी स्कूल के प्रधान शिक्षक के लिए परीक्षा 29 जून को आयोजित होगी।

 

गौरतलब है कि TRE-3 की परीक्षा 27 से 30 जून के बीच लिया गया था। जिसे रद्द कर दिया गया था। अब उसी परीक्षा की तिथि घोषित की गयी है। बीपीएससी ने सभी जिलों के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर परीक्षा केंद्र पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।

 

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *