Press "Enter" to skip to content

आयुष्मान योजना पर बड़ी तैयारी, स्वास्थ्य मंत्री ने एक करोड़ कार्ड बनाने का दिया निर्देश

पटना: लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता को लेकर सरकार के काम धीमे पड़ गए थे। चुनाव खत्म होते ही उनमें तेजी आ गई है। बिहार में एक माह में एक करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगले एक माह में एक करोड़ लाभुक पात्रों का आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा में मंत्री ने अस्पतालों में समय पर दवा आपूर्ति का निर्देश भी दिया।

Bihar CM Nitish Kumar Instructions given to officials Make Ayushman Bharat  card card fast - आयुष्मान भारत का कार्ड तेजी से बनवाएं : CM नीतीश, बिहार  न्यूज

 

सरकारी अस्पतालों में दवाओं की आपूर्ति एवं वितरण की समीक्षा के क्रम में मंत्री ने आवश्यक औषधि सूची (ईडीएल) की सभी औषधियों का दर अनुबंध 31 जुलाई तक पूरा करने के लिए कहा। आवश्यक औषधि सूची की 80 दवाओं का दर अनुबंध कई बार निविदा प्रकाशित करने के बाद भी उपलब्ध नहीं हो सका। ऐसे में आवश्यक औषधि सूची टेक्निकल कोर कमेटी को इन औषधियों के उपयोग एवं खपत आदि की समीक्षा कर इन्हें सूची में समाहित करने या विलोपित करने का निर्देश निदेशक प्रमुख (नर्सिंग) स्वास्थ्य सेवाएं को दी गई।

 

मंत्री ने सभी अस्पतालों में आवश्यक औषधि  सूची की सभी दवाओं की निरंतर उपलब्धता बढ़ाने और अस्पताल में आने वाले मरीजों को लिखी जाने वाली सभी दवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य संस्थानों में दवाओं की अपूर्ति बेहतर करने के लिए नियमित अनुश्रवण किया जाता है। इस मामले में बिहार देश में तृतीय स्थान पर है। मंत्री ने राज्य स्वास्थ्य समिति के अधिकारी से कहा कि इसे पहले स्थान पर लाना है।

 

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *