Press "Enter" to skip to content

मधेपुरा के लाल सक्षम अग्रवाल ने किया कमाल, नीट में बना ऑल इंडिया टॉपर

मधेपुरा: मधेपुरा के सिंहेश्वर का रहने वाला सक्षम अग्रवाल ने नीट परीक्षा पास कर ऑल इंडिया टॉपर बन गए है। इन्होंने सिर्फ मधेपुरा ही नहीं पूरे देश में इतिहास रचा है। दरअसल, उत्तर बिहार के प्रसिद्ध देवों के देव महादेव की नगरी कहे जाने वाले मधेपुरा के सिंहेश्वर के लाल सक्षम अग्रवाल ने मेडिकल कॉलेज में नामांकन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नीट परीक्षा में 720 में पूरे 720 अंक लाकर ऑल इंडिया टॉपर श्रेणी में पहली रैंक हासिल की।

बता दें कि मधेपुरा के सिंहेश्वर का रहने वाला सक्षम ने पहले प्रयास में ही यह कीर्तिमान स्थापित कर डाला. इसी साल 12वीं में भी सक्षम ने परचम लहराया है. नीट जैसी कठिन परीक्षा में एक सवाल भी गलत नहीं बनाने वाले सक्षम के परिजन समेत दोस्त, और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई. .

 

 

आपको बता दें कि सिंहेश्वर बाजार निवासी डॉ. चेतन अग्रवाल और माया अग्रवाल के पुत्र सक्षम ने यह उपलब्धि हासिल करके न सिर्फ सिंहेश्वर का बल्कि मधेपुरा सहित पूरे बिहार और देश का नाम रोशन किया है. परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद ऑल इंडिया टॉपर में इसका नाम देखकर सक्षम के माता-पिता अपने पुत्र की उपलब्धि से फूले नहीं समा रहे हैं। सक्षम के पिता चेतन अग्रवाल अभी पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित एक निजी हॉस्पिटल में चिकित्सक के पद पर कार्यरत हैं. वहीं इससे पूर्व सक्षम के पिता चेतन अग्रवाल सिंहेश्वर पीएचसी में भी बतौर चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं।

 

 

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *