Press "Enter" to skip to content

बिहार के इन 12 जिलों में होगी झमाझम बारिश, आईएमडी ने दी पूरी जानकारी

पटना: बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज देखने को मिल रहा है. कुछ जिलों में बारिश हो रही है तो कुछ में लू चल रही है. इसके साथ ही उमस वाली गर्मी भी लोगों को परेशान कर रही है. ऐसे में सभी की निगाहें मॉनसून पर टिकी हुई हैं. पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने बताया कि आज भी बिहार के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. कुछ जिलों में बारिश की संभावना है, लेकिन अधिकांश जिलों में अलग-अलग तरह की गर्मी महसूस होगी।

Bihar Weather forecast Heavy rains starting again in Bihar know what IMD  update says - Bihar Weather: बिहार में फिर से शुरू हो रहा झमाझम बारिश का  दौर, जानिए क्या कहता है

 

बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जिलों में आज मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है. इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही भोजपुर, बक्सर, भभुआ, औरंगाबाद, रोहतास और अरवल जिलों में आज दोपहर के समय लू चलने की संभावना है. अन्य जिलों में आंशिक बादल रहेंगे और उमस भरी गर्मी का असर रहेगा. सभी जिलों में हॉट डे का अलर्ट जारी किया गया है. बिहार का अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. लू और हॉट डे से बचने के लिए जरूरी सावधानियां बरतें।

 

वैज्ञानिक ने बताया कि मॉनसून की उत्तरी सीमा अब पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर तक पहुंच चुकी है. बिहार में मॉनसून 10 से 15 जून के बीच आने की संभावना है. 4 जून को मौसम कुछ इलाकों में बहुत शुष्क रहा, जबकि बिहार के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश हुई। इस दौरान बिहार का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुल 9 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा. बिक्रमगंज में भीषण लू दर्ज की गई. डेहरी में 43.8 डिग्री सेल्सियस, औरंगाबाद में 43.7 डिग्री सेल्सियस, अरवल में 43.3 डिग्री सेल्सियस, बक्सर में 43.2 डिग्री सेल्सियस और बिक्रमगंज में 43.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *