मुजफ्फरपुर में अगले कई दिनों तक कंपनीबाग रोड से होकर गुजरना राहगीरों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं हैं। इस क्षेत्र में स्मार्ट सिटी के तहत सीवरेज और ड्रेनेज लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है जिसे लेकर एक लेन को बंद कर दिया गया है। जिस कारण शहरवासियों को इस भीषण गर्मी में जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा हैं।



स्टेशन रोड से बैरिया की ओर या टावर चौक की ओर जाने वाले राहगीर और ऑटो में बैठे पैसेंजर गर्मी से बेहाल दिखे। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्मार्ट सिटी के धीमी गति से चल रहे कार्यों के कारण शहरवासी परेशान है लेकिन अधिकारियों को इससे कोई मतलब नहीं है।






















Be First to Comment