Press "Enter" to skip to content

बिहार में बदला मौसम; पटना समेत कई जिलों में गर्मी से राहत, लुढ़का पारा

पटना: पटना सहित प्रदेश के अधिकतम जिलों में तापमान में पिछले चार दिनों के दौरान भारी गिरावट आई। इस कारण शहर के साथ ही प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली। पटना का अधिकतम तापमान 28 मई को 42.8 और 2 जून को 36.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पटना के तापमान में 6.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। वहीं 28 मई को प्रदेश का सबसे गर्म जिला 47.7 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद और 2 जून को 40.7 डिग्री सेल्सियस के साथ नवादा रहा। इस कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई।

Bihar Weather: अगले पांच दिनों तक खुशगवार रहेगा बिहार का मौसम

 

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी के साथ ही उत्तर-पूर्व भाग के जिलों के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भागों के जिले में उमस भरी गर्मी रहने के आसार हैं। जबकि प्रदेश के कुछ जिलों में धूल भरी आंधी चलने के साथ ही बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है।

 

पटना सहित प्रदेश के लोगों को लगातार तीसरे दिन गर्मी से राहत मिली। पटना में पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट आई। लेकिन, रविवार को अधिकतम तापमान में मामूली 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। प्रदेश के अधिकतम तापमान में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई।

 

 

रविवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला 40.7 डिग्री सेल्सियस के साथ नवादा रहा। लेकिन पटना सहित प्रदेश के कुछ जगहों पर नमी युक्त पुरवा चलने के कारण दोपहर के समय लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा है। 27 से 30 मई बीच प्रदेश में तापमान ने कई दशकों के रिकॉर्ड तोड़े। जिस कारण लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हुआ था।

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *