Press "Enter" to skip to content

गर्मी की छुट्टियों में घूमने के लिए बिहार में हैं यह शानदार जगह, कम खर्च में करें टूरिस्ट स्थलों की सैर

बिहार: गर्मी की छुट्टियों में आप यदि घूमने का मन बना रहे हैं तो बिहार के टूरिस्ट स्थलों की सैर कर सकते हैं। पटना के टूरिस्ट स्थलों के साथ पावपुरी, ककोलत, नालंदा, राजगीर एवं बोधगया जैसे ऐतिहासिक, धार्मिक और मनमोहक स्थलों की सैर भी कम खर्च में कर सकते हैं। इसके लिए बिहार पर्यटन विकास निगम सस्ता टूर पैकेज लेकर आया है। इसमें आपको घूमने के साथ ही खाने-पीने की भी सुविधा मिलेगी।

Bihar tourist palace: बिहार में है गर्मियों में घूमने के लिए शानदार ठंडी  जगह शिमला मनाली नैनीताल को भूल जाएंगे आप - B News

आप बिहार के विभिन्न पर्यटन स्थलों की अपने दोस्तों और परिवार के साथ सैर कर सकते हैं। पर्यटन विकास निगम ने एक दिन का टूर पैकेज निकाला है। भ्रमण के लिए पर्यटकों को एसी गाड़ी की सुविधा मिलेगी। उन्हें नाश्ता और लंच के साथ शाम का स्नेक्स भी दिया जाएगा। इसके अलावा पर्यटन स्थलों पर भ्रमण के लिए सैलानियों को अलग से टिकट का पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। इस टूर पैकेज में गाइड की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

Rajgir Famous Places to visit during summer holidays people from abroad  also come here | Rajgir Famous Places: गर्मी की छुट्ट में बनाएं राजगीर घूमने  का प्लान, विदेश से भी आते हैं

 

जानकारी के मुताबिक बिहार पर्यटन विकास निगम की ओर से इस टूर पैकेज में एक दिन के अंदर सभी प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराकर लाया जाएगा। यात्रियों का सफर ट्रैवलर गाड़ी से होगा। यह पूरी तरह वातानुकूलित 15 से 25 सीटर की आरामदायक गाड़ी है। इनमें सैलानियों सफर में थकान कम होगी और गर्मी का एहसास भी नहीं होगा। बिहार पर्यटन विकास निगम कार्यालय से सुबह सात बजे गाड़ी खुलेगी और देर शाम आठ बजे तक भ्रमण कराकर वापस निगम कार्यालय छोड़ा जाएगा।

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *