Press "Enter" to skip to content

बिहार में बदलते मौसम से लोग बेहाल, आसमान से बरसने वाली है आग

पटना: बिहार में बदलते मौसम ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है, मई के शुरुआती हफ्ते में तो मौसम का मिजाज सही था. कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे लोगों को काफी राहत मिली. लेकिन, फिर धीरे-धीरे मौसम करवट बदलने लगा है और तापमान बढ़ने लगा है. जिससे लोगों को एक बार फिर भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. इससे लोगों को बाहर आने-जाने में भी काफी तकलीफ हो रही हैं. उनका घर से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है।

पूर्वांचल में मौसम बदला, हल्की बारिश के बाद ठंड बढ़ी | Jansatta

 

पटना स्थित मौसम विभाग केंद्र के निदेशक के मुताबिक मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है. बारिश होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है. लेकिन बिहार में 16 मई से हॉट डे और लू की स्थिति बनने वाली है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40°C के पार जा सकता है. इसलिए लोगों को काफी एहतियात बरतने की जरूरत है. कम से कम घर से बाहर निकले और जितना हो सके खुद को हाइड्रेट रखें।

जानलेवा गर्मी और हीट में खुद को बचाने के लिए आप ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें, जितना हो सके खुद के हाइड्रेट रखे. रसीले फलों का सेवन करें, विटामिन रिच खानपान अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा शामिल करें. इससे आपके शरीर में विटामिन की कमी नहीं होगी और आपकी इम्यूनिटी पावर अच्छी बनी रहेगी. टाइम टू टाइम नींबू पानी पिएं, संतरा, तरबूज और अनार के जूस का सेवन जरूर करें. इससे आपको भीषण गर्मी से बचने की ताकत मिलेगी।

 

बदलते मौसम की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों में कल यानी 16 मई से येलो अलर्ट जारी कर दिया है. ये अलर्ट बढ़ते तापमान, हीट वेव और लू की स्थिति को देखते हुए जारी किया गया है. येलो अलर्ट 16 से 19 मई तक जारी रहेगा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *