Press "Enter" to skip to content

पटना के स्कूलों का बदला समय, मौसम बदलते ही डीएम ने पिछले आदेश को किया निरस्त

पटना: भीषण गर्मी को लेकर पटना डीएम ने 01 से 08 मई तक सुबह 10.30 बजे तक ही 10वीं तक की कक्षाएं संचालन करने का आदेश दिया था। लेकिन अचानक पटना का मौसम बदलते ही जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने अपने पिछले आदेश को निरस्त कर दिया है। अब सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कक्षाओं का संचालन पहले की तरह किया जा सकता है।

Patna School Timing: भीषण गर्मी और लू के चलते पटना में बदला स्कूल का समय,  DM ने जारी किया आदेश, जानें नया टाइम टेबल | Patna School Timing: Due to  extreme heat

पटना डीएम के आदेश में इस बात का जिक्र है कि वर्तमान समय में मौसम में सुधार को देखते हुए आदेश ज्ञापांक 5073/वि दिनांक 30.04.2024 द्वारा शैक्षणिक गतिविधियों के संदर्भ में लगाये गये प्रतिबंध को दिनांक 09.05.2024 के प्रभाव से निरस्त किया जाता है। अब विद्यालय अपने स्तर से सामान्य तरीके से शैक्षणिक गतिविधियों का निर्धारण कर सकते हैं।

बता दें कि कुछ दिनों पहले पटना में प्रचंड गर्मी और तेज लू से लोग काफी परेशान थे। इस मौसम का प्रतिकूल प्रभाव बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने की संभावनाओं को देखते हुए पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने पटना के सभी निजी और सरकारी स्कूलों को यह आदेश जारी किया था कि प्राथमिक से 10वीं तक की सभी कक्षाओं का संचालन सुबह 10.30 बजे तक ही चलेंगी। वही 11वीं और 12वीं तक की कक्षाओं के संचालन में भी बड़ा बदलाव किया गया था। 11वीं और 12वीं की सभी कक्षाओं को सुबह 11.30 बजे तक संचालित करने की जिलाधिकारी ने अनुमति दी थी।

बता दें, कि कुछ दिनों पहले पटना में प्रचंड गर्मी और तेज लू से लोग काफी परेशान थे। इस मौसम का प्रतिकूल प्रभाव बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने की संभावनाओं को देखते हुए पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने पटना के सभी निजी और सरकारी स्कूलों को यह आदेश जारी किया था कि प्राथमिक से 10वीं तक की सभी कक्षाओं का संचालन सुबह 10.30 बजे तक ही चलेंगी। वही 11वीं और 12वीं तक की कक्षाओं के संचालन में भी बड़ा बदलाव किया गया था। 11वीं और 12वीं की सभी कक्षाओं को सुबह 11.30 बजे तक संचालित करने की जिलाधिकारी ने अनुमति दी थी।

 

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *