Press "Enter" to skip to content

बिहार में पुरवा हवा से बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश के आसार…!

पटना: बिहार में बंगाल की खाड़ी से पुरवा हवा का प्रवाह होने से मौसम का मिजाज बदल गया और लोगों को गर्मी से लगभग एक महीने बाद थोड़ी राहत मिली। सोमवार को राज्य का अधिकतम तापमान 8.5 डिग्री व पटना का 6.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। पटना का पारा 34.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश का सबसे ठंडा जिला 28.3 डिग्री सेल्सियस के साथ अररिया रहा, जबकि प्रदेश का सबसे गर्म शहर 40 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी रहा।

Bihar Weather: बिहार में बारिश की नयी तारीख आयी, पहले इन जिलों को गर्मी से  मिलेगी राहत, जानिए वेदर रिपोर्ट..

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी युक्त पुरवा हवा का प्रवेश बिहार में उत्तर-पूर्वी भाग से हुआ। सोमवार को पूरे प्रदेश पुरवा का प्रवाह रहा। पटना सहित प्रदेश में इस दौरान तेज पुरवा हवा चलने के कारण लोगों को ठंडक भरी हवा का एहसास हो रहा था। जिसका प्रभाव सोमवार को भी सुबह और शाम के समय देखा गया। इसी कारण राजधानी सहित प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट आई। जिस कारण लोगों ने राहत महसूस किया।

इन शहरों का अधिकतम पारा गिरा 29 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई। वहीं छपरा और डेहरी के अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। पटना के 6.2, गया के 5, भागलपुर के 5.5 पूर्णिया के 4.1, मुजफ्फरपुर के 4.6, वैशाली के 8.5, बेगूसराय के 6.4, भोजपुर के 5.4, बक्सर के 4.4, सासाराम के 4.4, अरवल के 5.3, औरंगाबाद के 4.1, नवादा के 4.9, जमुई के 5.2, बांका के 7.8, कटिहार के 3.7, अररिया के 4.7, सुपौल के 5, मधुबनी के 4, पुपरी के 3.9, पूसा के 7.4, अगवानपुर के 4, बेगूसराय के 6.4 और खगड़िया के अधिकतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को उत्तर बिहार के अधिकतर हिस्सों में आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *