Press "Enter" to skip to content

आरजेडी का दामन छोड़ चिराग पासवान के साथ हुए रामा सिंह, बोले- ‘अब घर वापसी हुई’

पटना: लोकसभा चुनाव से पहले राजद को बड़ा झटका लगा है। अभी दो चरण में ही चुनाव हुए हैं जबकि पांच चरण में चुनाव होना बाकी है। इसी बीच पूर्व सांसद रामाकिशोर सिंह उर्फ रामा सिंह आरजेडी छोड़कर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का दामन थाम लिया है।

रामा सिंह ने अपने हज़ारों कार्यकताओं के साथ राजद से इस्तीफा दे दिया और चिराग की पार्टी में शामिल हो गये। बताया जाता है कि लोकसभा 2024 में इंडिया गठबंधन से टिकट नहीं मिलने के कारण रामा सिंह आरजेडी से नाराज चल रहे थे।

आरजेडी से इस्तीफा देने के बाद 01 मई की देर शाम को अपने हजारों समर्थकों के साथ हाजीपुर इंडस्टियल स्थित सभागार में चिराग पासवान के पार्टी में शामिल हो गए हैं। रामाकिशोर सिंह उर्फ रामा सिंह लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट से वैशाली लोकसभा सीट से 2014 में चुनाव लड़कर जीत गए और सांसद चुने गए ।

2014 के नतीजे पर नजर डाले तो लोजपा के रामाकिशोर सिंह को तीन लाख 05 हजार 450 मत मिले थे। राजद के डॉ. रघुवंश प्रसाद को दो लाख 06 हजार 183 वोट प्राप्त किए थे इस चुनाव में रामाकिशोर सिंह के जीत का अंतर 99 हजार 267 रहा था। 2014 की मोदी लहर ने वैशाली लोकसभा का राजपूतों का समीकरण तोड़ दिया और आरजेडी से लगातार सांसद रह रहे रघुवंश प्रसाद सिंह को हराए थे।

इस दौरान चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी के स्थापना काल से ही राम किशोर उर्फ राम सिंह पिता के साथ रहे थे। पिता जहां होंगे वहां आज उन्हें प्रसन्नता होती होगी। चिराग पासवान ने कहा कि रामा सिंह को पार्टी में पुन वापसी होने के बाद पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *