Press "Enter" to skip to content

बिहार में भीषण गर्मी से ‘लॉकडाउन’ जैसे हालात, 18 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट

पटना: बिहार के 18 जिलों में सोमवार को लू चलगी। मौसम विभाग ने लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पटना, मुजफ्फरपुर और शेखपुरा में न्यूनतम तापमान चढ़ने के कारण गर्म रात होने की संभावना जताई गई है। राजधानी सहित प्रदेश में पिछले कई दिनों से उत्तर-पछुआ हवा का प्रवाह लगातार जारी है। 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण लोगों को घरों में भी लू का एहसास हो रहा है।

Sunshine is scorching outside power cut is causing problems at home - बाहर  धूप का सितम, घर में बिजली कटौती से दिक्कत, मऊ न्यूज

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को उत्तर बिहार के जिलों के अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने का पूर्वानुमान है। वहीं दक्षिण बिहार के तापमान में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं है। भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। दोपहर से सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। न्यूनतम तापमान चढ़ने से रात भी गर्म हो रहा गर्मी धीरे-धीरे चरम पर पहुंचने लगी है। हर दिन तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। पहले अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी। अब न्यूनतम तापमान भी बढ़ने लगा है।

प्रदेश का न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे रात में भी लोगों को सुकून नहीं मिल पा रहा। सुबह से लेकर रात तक भीषण गर्मी ने लोगों का हाल-बेहाल कर रखा है। सुबह के चार बजे के आस-पास ही गर्मी से थोड़ी बहुत राहत रहती है। सूरज के तेवर इतने तल्ख थे कि सुबह आठ बजे से ही गर्म हवा चलने लगी।

पटना, औरंगाबाद, दरभंगा, शेखपुरा, खगड़िया, सुपौल, नवादा, बांका, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, जमुई, भोजपुर, नालंदा, सिवान, अरवल और भागलपुर जिले के कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है। प्रदेश का एक जिला रविवार को भीषण गर्मी और चार जिले लू की चपेट में रहे। वहीं 28 शहरों का अधिकतम और 21 शहरों का न्यूनतम पारा चढ़ा है। 3 शहरों का अधिकतम व 10 का न्यूनतम पारा गिरा है।

मौसम विभाग के अनुसार, भागलपुर में भीषण लू जबकि खगड़िया, शेखपुरा, बांका व नवादा लू की चपेट में रहे। पटना के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। राजधानी का न्यूनतम तापमान 28.7 और अधिकतम पारा 41.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश का सबसे गर्म जिला 43.2 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा रहा।

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *