Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार में पांच दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं!

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार में अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 28 अप्रैल तक लू की स्थिति बनी रहेगी। डॉ़ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि पूसा की ओर से मंगलवार को जारी पूर्वानुमान में उपरोक्त जानकारी दी गई है। बताया गया है कि पूर्वानुमान अवधि में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान भी 24 से 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

बिहार के 25 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने बताया कब मिलेगी  गर्मी से राहत Heatwaves in Bihar

इधर, धूप में काफी तपिश रही। सुबह 10 बजे ही धूप कड़ी हो गई और दोपहर में लू चली। 15 किलोमीटर की रफ्तार से चली गर्म पछुआ के झोंके ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुहाल कर दिया। शाम चार बजे के बाद ही लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। पिछले 24 घंटे की तुलना में अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री की वृद्धि हुई।

वहीं न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ़ गुलाब सिंह ने बताया कि पांच दिनों तक प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

 

 

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *