Press "Enter" to skip to content

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में भी गर्मी का सितम! 44 पार रहेगा पारा

पटना: बिहार में दूसरे चरण के चुनाव में भी मतदाताओं को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। सूबे में अगले पांच दिनों तक झुलसानेवाली गर्मी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को पूर्णिया, भागलपुर, कटिहार, किशनगंज व बांका में वोट डाले जाएंगे। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पांच दिनों तक तापमान में क्रमिक वृद्धि होगी। इस दौरान राज्यभर में अधिकतम पारा चढ़ेगा। उत्तर बिहार के मुकाबले दक्षिण बिहार में गर्मी अधिक पड़ेगी।

delhi weather updates capital record maximum 44 degree celcius temperature  on wednesday people feel heatwave - दिल्ली में बुधवार रहा सीजन का दूसरा  सबसे गर्म दिन, जानिए भीषण गर्मी से कब मिलेगी

प्रदेश में 48 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होगी। वहीं नमी मुक्त उत्तर-पछुआ हवा सामान्य तौर पर 20 से 30 और झोंके के साथ लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। बुधवार को प्रदेश के 11 शहरों में लू (हीट-वेव) चलने के आसार हैं।

वहीं प्रदेश के ज्यादात्तर शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहने के चलते गर्म दिन (हॉट-डे) जैसे हालात बने रहेंगे। प्रदेश के 11 शहरों में बुधवार को लू चलने को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें कैमूर, बक्सर, भोजपुर, नवादा, शेखपुरा, बांका, भागलपुर, सहरसा, सिवान, पूर्वी चंपारण और मधुबनी जिला शामिल है।

मौसम विभाग के अनुसार 26 अप्रैल 2019 को पूर्णिया का अधिकतम तापमान 36.8 जबकि भागलपुर का 40.6 डिग्री सेल्सियस था, जबकि पूर्णिया के पास में कटिहार और किशनगंज का भी तापमान उसी के आसपास था। इसी तरह भागलपुर के पास स्थित बांका का तापमान भी उसी के आसपास था। मौसम विभाग के अनुसार 2024 में 26 अप्रैल को सूबे में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

 

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *